ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
देश

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद जानकारी दी कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उनका नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का है, जिसके अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था अब 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है।

अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हमसे आगे

नीति आयोग प्रमुख के अनुसार, भारत से अब केवल तीन देश—संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी—आर्थिक रूप से बड़े हैं। सुब्रह्मण्यम ने विश्वास जताया कि अगर भारत ने अपनी विकास की गति को बनाए रखा, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

जनसांख्यिकीय लाभांश भारत की ताकत

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत इस समय उस चरण में है, जहां वह असाधारण गति से विकास कर सकता है। “भारत को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend) का वरदान प्राप्त है, जिसका लाभ उठाकर हम वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बढ़ सकते हैं,” उन्होंने कहा।

विकसित भारत के लिए साझा विजन

नीति आयोग के सीईओ ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर विजन दस्तावेज तैयार करें, जो भारत के समग्र विकास में सहायक हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यह यात्रा एक साझी जिम्मेदारी है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

केंद्रीय मंत्री ने भी जताया गर्व

इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी गर्व जताते हुए कहा, “भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। यह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ी छलांग है। इसे संभव बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button