ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
भिलाई

राजीव नगर बूथ नं. 100 में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, पीएम मोदी द्वारा बस्तर ओलंपिक का जिक्र किए जाने पर जताया आभार

भिलाई | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश की जनता से किए जाने वाली मन की बात कार्यक्रम के तहत आज ईस साल के अंतिम इतवार को कार्यक्रम के 117वे संस्करण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव नगर वार्ड के बुथ नंबर 100 में मन की बात पूर्व सभापति दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में सुनी जहां पीएम मोदी जी द्वारा अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के बस्तर में हाल ही में हुए|

बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप जिक्र करने तथा बस्तर की संस्कृति का उल्लेख करने पर इसे प्रदेश के लिए गर्व व हर्ष का विषय बताते हुए आभार प्रकट किया गया भाजपा कार्यकर्ता विकास ताम्रकार निवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा बुथ अध्यक्ष मंजूषा तिवारी विकास ताम्रकार,छगन लाल साहू,राधा चंद्राकर,चंचल तिवारी,सुनीता देवांगन,मंजू चंद्राकर,संजीता ताम्रकार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे|

उल्लेखनीय है की मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश दुनिया के विभिन्न क्षेत्र के छूटे विषयो,प्रतिभाओ खेल,संस्कृति सहित सम सामयिक मुद्दों को उठाया जाता है जो की आमजन के लिए प्रेरक होता है जिसके तहत आज मोदी जी द्वारा अपने संबोधन में प्रदेश के घोर नक्सल क्षेत्र में अब बंदूक की खामोशी के बाद हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मौजूदगी में हुए|

ओलंपिक की गूंज अब  प्रधानमंत्री मोदी जी के माध्यम से पूरे दुनिया में सुनाई देना यह प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है पीएम मोदी द्वारा अपने संबोधन में आगामी 26 जनवरी  गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माण के 75वी वर्षगांठ के लिए महत्वपूर्ण बतलाते हुए|

इसके महत्ता पर जोर देकर साल भर विविध आयोजन का अपील किया तथा आगामी नव वर्ष में होने वाले तीर्थ महाकुंभ व उन्नत खेती व अन्य विषयो का भी उल्लेख किया जो कि सभी के लिए अनुकरणीय है इस अवसर पर बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी की प्रत्येक बातों को गौर से सुनते हुए उनके बातो का अनुकरण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button