ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आज 16वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन और प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम के 13 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर जिले को ओवरऑल चैंपियन बनाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, आत्मविश्वास और अटूट हौसले की जीत है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम के दिव्यांग खिलाड़ियों ने साबित किया कि शारीरिक चुनौतियाँ सफलता में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प हो।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों के लिए उनके क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा गणेश तिवारी, बोडला नंद श्रीवास, नरेंद्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, अमर कुर्रे, प्रवीण शर्मा, जसबीर सालुजा, शैलेन्द्र उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कबीरधाम के खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ
16वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में पदक जीते:

  • छोटी मेहरा: तवा फेंक और गोला फेंक में स्वर्ण
  • अनिल कुमार: गोला फेंक और भाला फेंक में स्वर्ण
  • खिलेश्वर पटेल: 400 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण
  • सुखनंदन निषाद: 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण
  • देव सिंह अहीरे: भाला फेंक और गोला फेंक में रजत
  • अरुण वर्मा: भाला फेंक, लंबी कूद और गोला फेंक में स्वर्ण; 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत
  • गांधी कुर्रे: भाला फेंक और लंबी कूद में स्वर्ण; 100 मीटर दौड़ और गोला फेंक में रजत
  • आमीन खान: लंबी कूद और गोला फेंक में स्वर्ण; तवा फेंक में रजत
  • शिवकिंकर नेताम: तवा फेंक में स्वर्ण; गोला फेंक में रजत; भाला फेंक में कांस्य
  • थानू: तवा फेंक में रजत
  • रामलोचन वर्मा: भाला फेंक में रजत
  • केशव: तवा फेंक और गोला फेंक में स्वर्ण
  • सरजू कोसले: गोला फेंक में स्वर्ण; तवा फेंक और भाला फेंक में रजत

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों से कबीरधाम जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ और यह प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button