ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

सिरसा गेट पर ट्रैफिक आरक्षक को कार से मारने की कोशिश, नशीले कफ सीरप के अवैध परिवहन में दो गिरफ्तार

जिले में नशे और अवैध दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और त्यौहारों को देखते हुए बढ़ाई गई पुलिसिंग के दौरान 15 अक्टूबर 2025 को सिरसा गेट के पास एक गंभीर घटना सामने आई। ट्रैफिक आरक्षक ने तेज़ और लापरवाहीपूर्वक आ रही गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने अपनी स्वीफ्ट कार (सीजी 04 क्यु 5678) से जान से मारने का प्रयास किया।

पुलिस ने जिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक नीरज वर्मा (27 वर्ष, रायपुरा, रायपुर) और उसके चचेरे भाई ऋषभ वर्मा को पकड़ लिया। पूछताछ में नीरज वर्मा ने स्वीकार किया कि वे अपने भाई के साथ अवैध नशीले कफ सीरप का परिवहन कर रहे थे, इसीलिए गाड़ी नहीं रोकी।

नीरज व ऋषभ के पास की गई तलाशी में बिक्री के लिए 25 नग ग्लेनकॅफ सीरप और चरोदा रेल विहार से बाबा नाम के व्यक्ति से प्राप्त 25 नग Glankof-T (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride) सीरप बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 392/25, धारा 109(1), 132, 221 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नीरज वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रायपुरा, जिला रायपुर
  2. ऋषभ वर्मा

पुलिस ने बताया कि जिले में नशे और अवैध दवाइयों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अपराध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button