ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दुर्ग  | विजय अग्रवाल (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गाँजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 11.06.2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना पर चंडी चौक मठ मंदिर के पास दुर्ग में मुखबिर की निशानदेही पर एक व्यक्ति मादक पदार्थ जैसा गाँजा को बेच रहा है सूचना पर पुलिस टीम एवं एसीसीयु टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई |

जो अपना नाम दिनेश सारथी पिता राधेश्याम सारथी उम्र 45 वर्ष पता मठपारा सारथी पारा थाना दुर्ग का निवासी होना बताए जिसके कब्जे से कुल 01.80 किलोग्राम गांजा एवं गाँजा बिक्री की नगदी रकम 8400/- रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध घटित करना पाए जाने पर विधि गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 278/2025 कायम पर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग से उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल साहू, आरक्षक ललित साहू, केशव कुमार, शरद सिंह राजपूत, डोमन साहू एसीसीयु टीम से प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर आरक्षक बालमुकुद , सनत भारती, हीरामन साहू का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:– दिनेश सारथी पिता राधेश्याम सारथी उम्र 45 वर्ष पता मठपारा सारथी पारा थाना दुर्ग जिला दुर्ग

जप्त सामग्री:- मादक पदार्थ 01.80 किलोग्राम गांजा एवं गाँजा बिक्री की नगदी रकम 8400/- रुपए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button