ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

मूलभूत सुविधा के कार्यों में तेजी लाने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा समस्याओं की गठरी न बांधे,लेटलतीफी पर ठेकेदारों को समझाइश दी गई।

दुर्ग|  आज महापौर  अल्का बाघमार द्वारा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर के साथ अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा की।महापौर  बाघमार ने अधिकारियों  वार्ड-वार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ठेकेदारों के भरोसे न रहकर स्वयं फील्ड का दौरा करें और कार्यों की प्रगति देखें।उन्होंने शासकीय काम-काज में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

बैठक में कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,राजकुमार,संजय ठाकुर,भवन अधिकारी गिरीश दीवान,विनोद मांझी,अपर्णा मिश्रा,प्रेरणा दुबे,करण यादव सहित अधिकारी/ निगम के समस्त ठेकेदार मौजूद रहें।

उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।

प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कहा अधिकारीगण,पटवारियों के साथ टीम बनाकर शहर क्षेत्र अंतर्गत जितने भी शासकीय भूमि है उन्हें चिन्हाकिंत करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि शहर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता द्वारा ठेकेदार के साथ बैठक में कहा शहर में निर्माण कार्य पर जोर दिया गया|

साथ ही विधायकनिधि,सांसदनिधि,महापौर निधि,पार्षद निधि,15वे वित्त मद सहित अन्य नालीनिर्माण,सार्वजनिक भवन सहित अन्य सामाजिक भवन ,मुक्तिधाम निर्माण,गार्डन, डामरीकरण, सीसी सडक़, पेवर ब्लाक,सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, सार्वजनिक शौचालय के साथ अन्य मदों से शुरू होने वाले कार्यो के बारे में अधिकारियों से जानकारी लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button