ब्रेकिंग
खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जिला स्तर पर सम्मान ऐप बहिष्कार का ऐलान

दुर्ग : जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कुछ नीतियों और सम्मान सुविधा प्रणाली ऐप के कार्यान्वयन के खिलाफ गहरा असंतोष व्यक्त किया है। कार्यकत्रियों ने जिले के कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से ऐप के बहिष्कार और नई मांगों का प्रस्ताव रखा है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि वर्तमान ऑनलाइन फोटो हाजिरी प्रणाली (समय: 9:30-9:45 AM) पूरी तरह अव्यवहारिक और बोझिल है। उन्होंने इस कदम को दो प्रमुख बिंदुओं से अनुचित बताया है:

  1. विरोधाभासी नीतियाँ – कार्यकत्रियों का कहना है कि जब वे शासकीयकरण या वेतन वृद्धि की मांग करते हैं, तो इसे केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला बताकर टाल दिया जाता है। लेकिन सम्मान सुविधा प्रणाली के माध्यम से केवल छत्तीसगढ़ में एकतरफा दबाव बनाया जा रहा है, जो अन्य राज्यों में नहीं है।
  2. कार्य का दोहराव और संसाधनों की कमी – केंद्र सरकार के पोषण ट्रैकर (Poshan Tracker) ऐप में पहले ही सभी कार्य दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बावजूद राज्य ऐप चलाना कार्यकत्रियों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। साथ ही, बिना 5G मोबाइल या डेटा भत्ते के निजी मोबाइल पर ऐप चलाना असंभव और अनुचित है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने यह भी कहा कि सुबह का समय बच्चों के स्वागत और प्रार्थना के लिए है, न कि नेटवर्क तलाशने और फोटो खींचने के लिए।

नई मांगें:

  • सम्मान ऐप को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
  • दिनांक 20 जनवरी 2026 से सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।
  • मौजूदा निम्न गुणवत्ता वाली साड़ी की जगह शासकीय मोनो युक्त ब्लेजर (Blazer/Coat) उपलब्ध कराया जाए।

 

कार्यकत्रियों ने प्रशासन और शासन से अपील की है कि उनकी इन मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और कार्यस्थल पर उचित सुविधा तथा सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button