ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

मौसम विभाग का अलर्ट: आज बारिश-आंधी के साथ अगले 5 दिन तक राहत की उम्मीद

रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज भी गरज-चमक, तेज हवाएं (60 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यही सिलसिला आगामी 5 दिनों तक जारी रह सकता है।

तापमान में स्थिरता, लेकिन तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा कायम

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा,

जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक फैली है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से आज गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्व मानसून के सक्रिय होने के संकेत

दक्षिण पूर्व मानसून आने वाले 2-3 दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के मौसम में और बदलाव आएगा।

इन जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, वे हैं:

बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला-मानपुर, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा।

यहां पर 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की प्रबल संभावना है।

रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले मैदानों में खड़े न हों। तेज हवाओं और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसल और उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button