ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

भिलाई की परिधि गुप्ता ने रचा इतिहास, बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

भिलाई। चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 26 दिसंबर 2024 को जारी हुआ, जिसमें कुल 11,500 कैंडिडेट ने सफलता हासिल की। यह परीक्षा दो समूहों में आयोजित की जाती है। जिनमें से 4,134 विद्यार्थी ही पूरे भारत में पास हुए। कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 13.44 फीसदी रहा।

इस परीक्षा में भिलाई नगर, सेक्टर 9 निवासी कुमारी परिधि गुप्ता ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। पास होने वाले अत्यंत कम विद्यार्थियों में परिधी गुप्ता ने उत्तीर्ण होकर संपूर्ण भिलाई नगरी का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं में परिधि गुप्ता ने 93.4% अंकों से परीक्षा पास की थी।

परिधि ने बताया कि उसने टाइम का सही उपयोग किया। ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दिए और टाइम मैनेजमेंट को जाना। परिधि ने अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय अपनी मां  प्रियंवदा गुप्ता को दिया।

मम्मी प्रियंवदा गुप्ता हाउसवाइफ हैं जिन्होंने अपनी बेटी को सीए बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। फिलहाल परिधि भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान केपीएमजी मुंबई से अपनी आर्टिकलशिप कर रही हैं।

परिधि गुप्ता की सफलता पर तमाम संगठनों के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सत्संकल्प समिति छत्तीसगढ़, सिविक सेंटर मिनी मार्केट व्यापारी संघ, नेताजी सुभाष जनकल्याण समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button