ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

महाराजा चौक से बोरसी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ,

दुर्ग/22 मई। नगर निगम प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शहर के महत्वपूर्ण महाराजा चौक से बोरसी मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

महाराजा चौक से बोरसी मार्ग चौड़ीकरण तथा मिनीमाता चौक पुलगांव से जेल तिराहा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

लगातार निरीक्षण और कार्रवाई का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर अतिक्रमणकर्ता स्वयं आगे आकर अपने कब्जे और निर्माण हटा रहे हैं, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से दुकान, बाउंड्रीवाल, पक्के निर्माण, शेड एवं अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे प्रस्तावित विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन द्वारा अब इन बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता गिरीश दीवान, नायब तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, उप अभियंता विनोद मांझी, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर ए.के. यदु, विकास चन्द्राकर, स्थल सहायक माणिककांत सिन्हा, ईश्वर वर्मा, एआरआई प्रतिभा दिल्लीवार, पद्मनाभपुर थाना टीआई सहित पुलिस एवं निगम अमला उपस्थित रहा।

अतिक्रमण दल के प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी तथा महाराजा चौक से मिनी माता चौक तक लगातार निरीक्षण कर बाधक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, वहीं आवश्यक स्थानों पर निगम द्वारा जेसीबी की सहायता से निर्माण हटाया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे। सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button