ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

मेकाहारा अस्पताल में बाउंसरों की गुंडागर्दी: पत्रकार से मारपीट, जान से मारने की धमकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रविवार रात एक पत्रकार के साथ बाउंसरों द्वारा की गई मारपीट और धमकी की घटना ने राज्यभर के पत्रकारों में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। अस्पताल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार के साथ सुरक्षा में तैनात निजी बाउंसरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने देर रात मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, 24 मई को उरला क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की खबर की पुष्टि और जानकारी के लिए एक पत्रकार मेकाहारा अस्पताल पहुंचा था। तभी वहां तैनात बाउंसरों ने उसे रिपोर्टिंग से रोका, जबरन धकेला और अभद्रता की। हालात इस कदर बिगड़े कि बाउंसरों ने मारपीट करते हुए पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पर सवाल अब भी कायम

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार जरूर किया है, लेकिन पत्रकार संगठनों और आम जनमानस के बीच यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या सिर्फ गिरफ्तारी से न्याय होगा? पत्रकारों का कहना है कि इस घटना से सिर्फ पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों को भी चोट पहुंची है।

अस्पताल प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने न तो बाउंसरों की निंदा की और न ही उनके खिलाफ कोई तत्काल कदम उठाया। उल्टा, जब पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस बल को अस्पताल और सीएम हाउस के बाहर तैनात कर दिया गया—वो भी पत्रकारों से निपटने के लिए, न कि उनकी सुरक्षा के लिए।

पत्रकार संगठनों की एकजुटता

छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ, प्रेस क्लब समेत कई अन्य मीडिया संगठनों ने इस घटना के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मांग की है कि—

दोषी बाउंसरों को तत्काल बर्खास्त किया जाए,

उन पर सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज हो,

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल बनाया जाए,

और पुलिस विभाग अपनी निष्पक्षता सिद्ध करे।

क्या बाउंसरों को मिली है प्रेस पर नियंत्रण की छूट?

घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर तैनात निजी बाउंसरों को यह अधिकार है कि वे प्रेस की आज़ादी में हस्तक्षेप करें? क्या इनकी नियुक्ति से पहले कोई चरित्र सत्यापन या प्रशिक्षण होता है? और यदि नहीं, तो यह सीधे-सीधे अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानी जानी चाहिए।

प्रेस पर हमले का मतलब आम नागरिकों की आज़ादी पर हमला

जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ ऐसा व्यवहार होता है, और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है, तो यह न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता बल्कि आम नागरिकों की अभिव्यक्ति की आज़ादी पर भी हमला है। यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि यदि समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो कानून व्यवस्था पर से जनता का विश्वास डगमगा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button