ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

अज्ञात आरोपियों ने घर में लगाई आग, ताला लगाकर फरार

दुर्ग |  दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी टाउनशिप में शुक्रवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात आरोपियों ने एक घर के बाहर से ताला लगाकर उसमें आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा के घर में खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, समय रहते पड़ोसियों की सतर्कता और त्वरित मदद से घर में मौजूद चार लोगों की जान बचा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दरवाजा बंद, आग का फंदा

रामेश्वर कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें घर में धुंआ और जलने की गंध आई। जब वे बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो पाया कि दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्होंने तत्काल अपने परिचितों और पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने समय पर पहुंचकर ताला तोड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मोहल्ले के लोग मिलकर आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और IPC की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इलाके में दहशत, लोग सहमे

घटना के बाद से नंदिनी टाउनशिप में चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की आगजनी की घटना से हैरान और डरे हुए हैं, और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button