ब्रेकिंग
डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग के जिला प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

दुर्ग | इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रबंध समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर  चौधरी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों/सदस्यों को शपथ दिलायी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रास सोसायटी डॉ. मनोज दानी ने अवगत कराया कि इंडियन रेडकास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के जिला प्रबंध समिति का चुनाव 26 दिसम्बर 2024 को खालसा पब्लिक स्कुल दुर्ग में संपन्न हुआ।

जिसमें जिला प्रबंध समिति सदस्य के पद पर 24 सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यो में से जिला प्रबंध समिति के चेयरमेन हेतु डॉ. शरद पाटणकर, वाईस चेयरमेन हेतु डॉ. राहुल गुलाटी, कोषाध्यक्ष हेतु  प्रमोद वाघ एवं राज्य इकाई हेतु जिला प्रतिनिधि  युवराज देशमुख का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में जिला प्रबंध समिति के सभी सदस्यों व्दारा अपना संक्षिप्त परिचय एवं व्यक्तिगत जानकारी देते हुए उनका चयन रेडक्रास सोसायटी के जिला प्रबंध समिति में होने पर गौरवान्ति होकर पुरी निष्ठा से रेडक्रास के कार्यों को पूर्ण करने की जानकारी दी गई।

जिला प्रबंध समिति के चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर एवं डॉ. राहुल गुलाटी व्दारा उनके व्दारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए रेडकास सोसायटी में एक जुटता के साथ कलेक्टर  चौधरी के मार्गदर्शन में रेडक्रास के कार्यों को गति प्रदान करने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने अवगत कराया कि रेडकास सोसायटी के जिला प्रबंध समिति के चुनाव कार्य हेतु राजभवन एवं राज्य शाखा से प्राप्त निर्देश के तहत चुनाव कार्य पूर्ण हुआ।

रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग व्दारा नियमित रूप से संचालित गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी सदस्यों को दी गई एवं अक्टूबर 2024 में सम्पन्न राज्य स्तरीय जम्बुरी कार्यकम की जानकारी दी गई।

रेडक्रास दुर्ग विगत कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाना जाता है। रेडक्रास सोसायटी एक सेवाभावी संस्था है, नव निर्वाचित सदस्यों को निःस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान करते हुए कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया।

कलेक्टर व्दारा जिला प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को रेडक्रास के मूल सिद्धांतो का अनुसरण करने और सौपे गये कार्य और उत्तरदायित्वों को करने के लिये अपनी सहमति प्रदान करने,

तथा रेडक्रास के मानवसेवी कार्याे का प्रचार-प्रसार करने एवं ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करने जिससे रेडक्रॉस की छबि धूमिल हो और रेडकांस प्रतीक का उपयोग केवल रेडक्रास गतिविधियो के समय ही अनुमति प्राप्त होने पर करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण उपरांत डॉ. शरद पाटणकर, डॉ. राहुल गुलाटी,  प्रमोद वाघ,  युवराज देशमुख एवं अन्य सभी सदस्यों व्दारा कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button