ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल युवक को पुलिस ने दी त्वरित सहायता, 108 से रायपुर रेफर

दुर्ग | दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को दुर्ग पुलिस की डायल 112 टीम ने त्वरित सहायता प्रदान कर सुरक्षित उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। समय रहते की गई कार्रवाई से घायल को बेहतर इलाज मिल सका।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही पहुंची टीम

दिनांक 14.02.2026 को दोपहर 14:29 बजे डायल 112 में इवेंट क्रमांक 246781 प्राप्त हुआ कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन से गिर गया है और उसके पैर (घुटने के नीचे) में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल (बैच क्रमांक 952) एवं चालक लकेश्वर (आईडी 1499), जिनकी ड्यूटी मोहन नगर चीता-01 में थी, तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

मौके पर Government Railway Police (जीआरपी) के सहयोग से घायल युवक को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया और तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।

जिला अस्पताल से रायपुर रेफर

108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पैर की स्थिति अत्यंत गंभीर पाए जाने पर युवक को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस से उसे रायपुर रवाना किया गया तथा एक अटेंडर को साथ भेजा गया।

परिजनों को दी गई सूचना

घायल युवक की पहचान भूषण यादव (लगभग 28 वर्ष), निवासी बिहार के रूप में हुई, जो वर्तमान में नागपुर क्षेत्र में कार्यरत है और किसी कार्य से भिलाई-दुर्ग आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर घायल हुआ। उसके मोबाइल से परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर तत्काल सूचना दी गई। परिजन बिहार से दुर्ग/रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

सराहनीय भूमिका

इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई में आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल एवं चालक लकेश्वर की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी तत्परता और समन्वय से घायल को समय पर उपचार मिल सका।

पुलिस की अपील

दुर्ग police ने नागरिकों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button