ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

बैठक,कर वसूली अमला को स्पष्ट निर्देश,ढिलाई कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी

दुर्ग | कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग कमरा नंबर 3 में राजस्व अधिकारी आरके बोरकर द्वारा पदभार लेते ही एक्शन मोड़ पर दिखे।

उन्होंने बैठक में समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों की ली क्लाश।कर वसूली की समीक्षा की।साथ ही बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए।

राजस्व अधिकारी आरके बोरकर ने वार्डवार वसूली एवं डिमांड की जानकारी लेकर डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें।

साथ ही वसूली में तेजी लाने जोर लगाए व शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। राजस्व अधिकारी आरके बोरकर एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने समीक्षा में समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डों की वार्डवार वसूली की जानकारी ली।

राजस्व वसूली शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, अवकाश के दिनों में आधा दिन भी घर घर वसूली करने के साथ साथ निगम के राजस्व कार्यालय में भी वसूली करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो खूद टैक्स वसूली में साथ चलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वसूली की प्रगति की जानकारी ली जावेगी, वसूली में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।समीक्षा बैठक में नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें।

जिससे करों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जल विभाग से सामंजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे।बैठक के मौके पर समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button