ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 लाख की चोरी का खुलासा, जमीन में गाड़ा गया सोना-चांदी और नगदी बरामद

दुर्ग | 24 जून 2025 के दरम्यानी रात महावीर कालोनी दुर्ग में एक मकान में अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं माल -मुलि्जमों की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया । टीम द्वारा  घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया । सायबर टीम की मदद ली गई । मुखबिर लगाए गये।  सीसीटीवी के अवलोकन

पर घटनास्थल के आसपास 2 संदेही एक स्पलेण्डर मोटर सायकल में घूमते हुये नजर आये, जिनकी जानकारी प्राप्त किए जाने पर मोटर सायकल सवार रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें का होना पाया गया । रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें के बारे में पतासाजी हेतु सायबर सेल की मदद ली गई, जिसमें दोनों संदेहिेयों का ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ में होना पता चला ।

इस जानकारी के आधार पर टीम  तत्काल ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ पहुॅचकर घेराबंदी कर रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें को पकड़ कर पूछताछ की गई । जो दुर्ग के महावीर कालोनी में चोरी करना स्वीकार किये एवं चांदी के आभूषण को आकाश सोनी, मिनीमाता नगर नागपुर निवासी को बेचना एवं सोने के आभूषणों एवं नगदी पैसों को केकराजबोड जिला खैरागढ निवासी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे़ एवं रविशंकर बंजारे लखौली राजनांदगांव के पास बेचने हेतु रखना बताये।

योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे द्वारा चोरी की संपत्ति को पुलिस से बचाने के लिये जमीन में गाड दिया गया था जिसे डीएसएमडी का उपयोग कर सोने, चांदी एवं नगदी रकम बरामद किया गया । साथ ही रविशंकर बंजारे से भी नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया। संपूर्ण कार्यवाही का ई-साक्ष्य का प्रयोग किया गया। ।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के 332.110 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात एवं 9.76 लाख नगदी रकम, जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जप्त किया गया।

मामले की अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना दुर्ग की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी :-

1-         रंजीत डहरे, 30 वर्ष पता- ग्राम लिटिया थाना लालबाग राजनांदगाव

2-         रोशन मारकंडे, 23 वर्ष, पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।

3-         योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे, 32 वर्ष, पता- केकराजबोड थाना  जालबांधा खैरागढ़़।

4-         रविशंकर बंजारे, 32 वर्ष, पता- लखौली थाना कोतवाली राजनांदगाव।

5-         आकाश मन्नालाल सोनी, 28 वर्ष पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button