ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम अरविंद एक्का ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 103 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में शासकीय जमीन में अवैध कब्जा के अधिक आवेदन प्राप्त हुए। केसरा (पाटन) ग्रामवासियों ने खारून नदी में निस्तारी के लिए पानी छोड़ने आवेदन दिया। ग्रामवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी के आते ही पेयजल संकट विकराल रूप ले लिया है।

केसरा, तर्रीघाट, बोरेन्दा, कौही, रानीतराई सभी गांवों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यह सभी गांव खारून नदी पर निर्भर है। खारून नदी में पानी नहीं होने के कारण न सिर्फ इंसान, बल्कि जानवर भी पानी के लिए भटक रहे हैं। इसके कारण गांव का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस पर एडीएम ने जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

शासकीय जमीन में बोर खनन कराने वार्डवासियों ने दिया आवेदन। वार्डवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत विनायकपुर वार्ड क्रमांक 17 में बोर खुदाई की गई है। किंतु गर्मी के समय में पानी नही आता है। इस बोर के सहारे लगभग 25 परिवारों का गुजर बसर होता है। सभी के घरों में नल जल योजना के तहत नल कनेक्शन लगा हुआ है, परंतु लोगों का मकान सड़क से पांच फीट ऊंचा होने के कारण पानी नही मिल पाता है। उन्होंने शासकीय जमीन पर बोर खनन कराने आवेदन किया, क्योंकि वार्ड की गलियों में बोर मशीन नही पहुुंच पाएगी। इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

शांति कुंज रिसाली निवासी ने भू-स्वामित्व की जमीन से ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान में स्थानांतरित करने आवेदन दिया। ग्राम पंचायत धनोरा में स्थित जमीन पर सीएसईबी द्वारा स्थापित ट्रांसफार्मर एक तरफ से झुक गया है, जो कभी भी गिर सकता है, जिससे जनधन की हानि होने की संभावना है। एडीएम ने सीएसपीडीएल को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

दुर्गाेत्सव समिति द्वारा स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की। कई वर्षो से समिति द्वारा दुर्गाेत्सव का आयोजन कर रही है। दुर्गोत्सव समिति मंच के सामने अंग्रेजी शराब दुकान खुले रहने से धार्मिक आस्थाओं को ठेस पंहुच रहा है। साथ ही दुर्ग रेलवे स्टेशन से आवागमन एवं यातायात हेतु आने जाने में आम जनता, व्यापारियों सहित महिला, पुरूषों तथा बच्चों को विभिन्न कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस पर एडीएम ने आबकारी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button