ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
राजनांदगांव

नवविवाहिता की हत्या, पति हिरासत में

राजनांदगांव  | राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश पंखे से लटकी हुई मिली। मृतका की पहचान भूमिका दुबे (24) के रूप में हुई है, जिनकी शादी 22 जनवरी 2025 को सोनल द्विवेदी (28) से हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है और वह घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सोनल अपनी पत्नी भूमिका से पैसे मांगता था और जब वह पैसे नहीं देती, तो उसे मारपीट का शिकार बनाता था। इसके अलावा, सोनल ने यह भी धमकी दी थी कि वह पहले भी जेल जा चुका है।

जब मृतका के मायके पक्ष को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हंगामे के बाद मृतका के पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button