ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

Durg Breaking : खड़ी ट्रक में अचानक लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू

दुर्ग: रसमडा प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि जिस ट्रक में आग लगी थी, उसमें एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ था।

आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू पाया।

सूचना के तुरंत बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जलते हुए ट्रक में रखे एलपीजी सिलेंडरों को बड़ी सावधानी से बाहर निकाला।

टीम के अथक प्रयासों से आग को आसपास के अन्य ट्रकों तक पहुंचने से रोका गया। इस दौरान एक अग्निशमन गाड़ी ने पानी का उपयोग करके आग पर काबू पाने में मदद की।

ट्रक मालिक रविंद्र पाल का वाहन क्रमांक CG04 NT 4329 बताया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग खाना बनाने के लिए रखे सिलेंडर से लगने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रसमडा प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल रवाना किया गया।

आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल प्रभारी महेन्द्र कुमार चंदेल, अवतार सिंह, मोहन राव, भोपेश और शारदा प्रसाद की टीम ने मिलकर बड़ा साहस दिखाया और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी।

इस साहसिक कार्य के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई और इलाके में कोई बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button