ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

गुण्डरदेही :- भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर ग्राम पंचायत चीचा के जनजातीय बाहुल्य आश्रित ग्राम गोरकापार में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशानिर्देशों के अनुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया |

इस विशेष ग्राम सभा में भारत सरकार के द्वारा निर्धारित मुख्य विषय जैसे कि सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास योजना, पेसा कानून, वन अधिकार कानून पर उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों के साथ साझा किया गया।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, स्वास्थ्य सम्बन्धीत प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान माला, स्वच्छता अभियान,नशा मुक्ति और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए संकल्प लिया गया,

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थान सिंह मंडावी जी सांसद प्रतिनिधि लोक सभा क्षेत्र कांकेर द्वारा अपने उद्बबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र के आजादी व जनजातीय समाज के गौरव में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए |

भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमन्त साहू द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान विरसा मुंडा को आज पुरा देश याद कर रहा है। जनजातीय समुदाय के सभ्यता और संस्कृति के रक्षार्थ तथा अंग्रेज़ के खिलाफ बगावत की बिगुल बजाया था भगवान विरसा मुंडा जी ने। उन्होंने जनजातीय समुदाय को एकता के सुत्र बांधने का भी कार्य किया था।

अंग्रेजों के खिलाफ एक सेना भी बनाई थी , सम्पूर्ण भारतवर्ष उनके बलिदान को आज याद कर रहा है। विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सरपंच गजभिम जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा व्यक्ति जब विसंगतियों से दूर रहेगा तब जाकर विकसित भारत का निर्माण कर पायेंगे। नशा से किसी भी व्यक्ति और समुदाय का भला नहीं हुआ है न कभी होगा। नशा के कारण अनेकों बिमारियों का जन्म होता है।

नशा का लत भी व्यक्ति किशोरा अवस्था में पकड़ता है। इस लिए व्यक्ति को इस किशोरावस्था को बड़े जतन से रखना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथलेश कुमार देशमुख द्वारा जनजातीय गौरव , ग्राम सभा के महत्व,पेसा कानून, वनाधिकार कानून, सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए|

स्वस्थ ग्राम पंचायत निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया उनके द्वारा टीबी जैसे गंभीर बीमारी पर प्रकाश डालते हुए टीबी मुक्त भारत निर्माण के लिए सबका साथ और सहयोग अपील की गई। कार्यक्रम में प्रभारी आर. एन इस्दा करारोपण अधिकारी, भूपेश साहू, ग्राम पंचायत के पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, युवा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button