ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निचली बस्तियों में सघन चेकिंग अभियान

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अवैध हथियार, नशे की सामग्री एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए थाना वैशाली नगर क्षेत्र की निचली बस्तियों में सघन चेकिंग की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अभियान भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। जवाहर नगर स्थित निचली बस्ती अटल आवास, बॉम्बे आवास एवं आसपास की बस्तियों में सुबह करीब 5 बजे से चेकिंग कार्यवाही प्रारंभ की गई। अभियान में एक राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 44 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

अभियान के दौरान अटल आवास और बॉम्बे आवास क्षेत्र के लगभग 90 मकानों की तलाशी ली गई। साथ ही वहां निवासरत लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई, ताकि लुक-छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए 18 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए तथा उनकी सर्च स्लिप तैयार कर नेफिस (NAFIS) प्रणाली के माध्यम से सत्यापन के लिए भेजी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, अटल आवास परिसर में खड़े लगभग 45 वाहनों की भी सशक्त ऐप के माध्यम से जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह से एहतियातन और सुरक्षा की दृष्टि से चलाया गया है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की अभियानात्मक कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button