ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

CG में कुएं से निकल रहा पेट्रोल, चौथे दिन भी सफाई नहीं

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में कुएं से चौथे दिन भी पेट्रोल निकल रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टीम सफाई नहीं कर सकी। अब बोर के पानी से भी गंध आने लगी है। पिछले 4 दिनों से घर का चूल्हा नहीं जला है। बिजली भी काट दी गई है। जैन परिवार रात में एक किमी दूर जाकर लॉज में सोने को मजबूर है।

वहीं शहरवासियों ने कहा कि हम बोर का पानी पीते हैं। उसमें भी गंध आने लगी है। घर में पहले से बीमार लोग हैं। पेट्रोल मिला पानी पीने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि, PHE विभाग ने 21 घरों का पानी लैब टेस्ट के लिए भेजा है। वहीं प्रशासन ने कहा कि कोई अप्रिय घटना होती है, तो हिंदुस्तान पेट्रोलियम जिम्मेदार होगा।

लेटलतीफी के चलते टीम को करना पड़ रहा आक्रोश का सामना

दरअसल, पेट्रोल पंप की टंकी जमीन के अंदर क्रैक हो गई है। जमीन के अंदर से पेट्रोल रिसकर वार्ड नंबर-12 में स्थिति 2 घरों के कुएं में पहुंच गया। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। वहीं पेट्रोल निकालने और कुएं की सफाई करने में लेटलतीफी के चलते टीम को शहरवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

हालात जानने हम दोबारा पहुंचे, लेकिन स्थिति जस की तस

हमारी टीम शनिवार की रात दोबारा उसी इलाके में पहुंची, जहां 2 घर के कुएं से पेट्रोल निकल रहा था। एक दिन पहले भोलू जैन और गोलू जैन के घर के एक कुएं की लगभग सफाई की जा चुकी थी, जिसके बाद अनुमान लगाया गया था कि, उसमें से पेट्रोल नहीं निकलेगा, लेकिन शनिवार देर शाम फिर से पेट्रोल निकलना शुरू हो गया।

पहली बार में सबक नहीं, दोबारा की लापरवाही

वहीं, पास में स्थित गन्नू दुबे के घर के कुएं से भी पेट्रोल निकल रहा है। यहां पानी का स्त्रोत ज्यादा है। शुरुआत में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टीम ने पेट्रोल निकालने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल किया, लेकिन शनिवार को मोटर के जरिए पेट्रोल निकाला जा रहा था।

जब भास्कर की टीम वहां पहुंची, तो कुएं से निकला पेट्रोल युक्त पानी सड़क पर फैला था। करीब 50 मीटर दूर दूसरे घरों में घुस रहा था। 2 दिन पहले भी कुएं से पेट्रोल युक्त पानी निकालकर नाली के माध्यम से सड़क पर बहाया गया था।

बोर के पानी में पेट्रोल की गंध, परिवार की बढ़ी परेशानी

गन्नू की पत्नी ममता दुबे ने कहा कि, अब उनके घर के बोर के पानी में भी पेट्रोल की गंध आ रही है। पानी पीने योग्य नहीं है। उनके पति और जेठ दोनों सुगर के पेशेंट हैं। अस्थमा की समस्या है। ऐसे में इस पानी का उपयोग कर लेते हैं, तो कहीं तकलीफ न बढ़ जाए। उन्होंने प्रशासन से दूसरी व्यवस्था की मांग की है।

मजबूरी ऐसी की रात में घर छोड़ना पड़ रहा

कुएं के मालिक ने बताया कि कुएं से पेट्रोल निकलने के बाद परिवार काफी परेशान है। मजबूरी ऐसी है कि, घर तक छोड़ना पड़ रहा है। रात में बच्चों समेत पूरा परिवार घर छोड़कर हारम पारा स्थित एक लॉज में सोने जाता है। यह सिलसिला कितने दिन चलेगा, पता नहीं है।

मंदिर और धार्मिक कामों में यूज होता था पानी

गोलू जैन ने कहा कि, उनके घर के कुएं का पानी पिछले 15 साल से जैन मंदिर में इस्तेमाल होता है। भगवान का अभिषेक करने और अन्य कामों के लिए इस पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह गीदम में इकलौता कुंआ है, जिससे मंदिर से जुड़ा हर एक काम किया जाता है।

समाज के सिर्फ एक या दो लोग ही नहीं बल्कि अधिकांश परिवार मंदिर के लिए यहीं से पानी ले जाते हैं, लेकिन अब उनके सामने भी विडंबना आ गई। उन्होंने कहा कि, यह हमारे आस्था का कुंआ था, जो बर्बाद हो चुका है। अब यहां का पानी अशुद्ध हो चुका है।

HP के अधिकारियों ने बात करने से किया मना

जब मीडिया ने HP के अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक ने ऑफ कैमरा कहा कि, मोटर से पेट्रोल युक्त पानी बाहर निकालते समय पाइप फट गया था, जिसके कारण सड़क पर पानी फैल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button