ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

जेल प्रशासन के सहयोग से जेल प्रहरी को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी हनुमान नायक उर्फ हनु उम्र 28 साल, पता मरोदा टैंक, मार्केट लाईन थाना नेवई, जिला दुर्ग (छ०ग०) दिनाँक 02/04/2025 को थाना पद्मनाथपुर की रिपोर्ट पर थाना प‌द्मनाभपुर में अप.क. 92/2025, धारा 308(2), 308 (5), 111 (2) (ख), 3.5 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

पूर्व में प्रकरण के पांच आरोपियों इसराइल कुमार, अजय दीवान, प्रतीक वासनिक, संजय वासनिक एवं लोकेश्वरी साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।विवेचना के दौरान आरोपी प्रतीक वासनिक ने जेल प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा को पैसे भेजना बताया था।

प्रकरण में जेल प्रहरी का नाम आने पर जेल प्रशासन के सहयोग से जेल प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा से पूछताछ करने पर बताया कि जेल में निरूद्ध बंदी संदीप वासनिक व्दारा आरोपी प्रतीक वासनिक के माध्यम से इसे पैसा भिजवाया है जो जेल में सामान पहुंचाने के एवज में लिया जाना स्वीकार किया ।

आरोपी के मोबाइल फोन पे पर रकम आना पाया गया । आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व स्टेटमेंट जप्त आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपी से पूछताछ, जप्ती एवं गिरफ्तारी में जेल प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी –
1- इसराइल कुमार 36 वर्ष प्रगति नगर गुरुद्वारे के सामने, छावनी
2- अजय दीवान 27 वर्ष शंकर नगर, दुर्गा चौक, मोहन नगर
3- प्रतीक वासनिक 24 वर्ष साक्षरता चौक चेतन किराना के पास केम्प-1 छावनी
4- संजय वासनिक 31 वर्ष गजानन मंदिर के पास मोहन नगर
5- लोकेश्वरी साहू 23 वर्ष साक्षरता चौक केम्प-1 छावनी

गिरफ्तार आरोपी –

दिवाकर सिंह पैकरा उम्र 35 निवासी जनता मार्केट एलआईजी 554 प‌द्मनाभपुर, जिला-दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button