ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

पीएससी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का दुर्ग एसएसपी ने किया सम्मान

दुर्ग : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में दुर्ग जिले के चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। चयनित सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन तीनो का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।

राजेश साहू डीएसपी, कनक प्रभा सिंह सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, खुशबू जानी अधीनस्थ सेवा लेखा अधिकारी, भूपेंद्र जंघेल वाणिज्य कर निरीक्षक, प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा कर उन्हें अपने अनुभव साझा किए एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। चयनित अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुखनंदन राठौर एएसपी सिटी, अभिषेक झा एएसपी ग्रामीण, पद्मश्री तंवर एएसपी आईयूसीएडबल्यू, अनूप लकड़ा एसडीओपी पाटन, अलेक्जेंडर किरो एसडीओपी धमधा, आकर्षी कश्यप डीएसपी, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button