ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस सिलेंडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 209 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर और एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूचना पर हुई कार्रवाई

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन नगर स्थित एक प्लाट में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजा गया।

मौके से आरोपी गिरफ्तार

जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा गया कि एक व्यक्ति छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 04 MY 6534) में कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लादे खड़ा था। पूछताछ पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र सोनी, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुड़ियारी थाना क्षेत्र रायपुर बताया। जब उससे सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

जप्त सामग्री

पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी के कब्जे से पूर्ति गैस, सीजी गैस, इंडेन गैस, भारत गैस, एचपी गैस, गो गैस और ब्लू गैस कंपनियों के कुल 209 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके साथ ही सिलेंडर ले जाने में उपयोग हो रहे वाहन को भी जब्त किया गया है।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र सोनी (पिता – रामगोपाल सोनी, उम्र 35 वर्ष) के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 367/25 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास सिलेंडर कहां से आए और किन-किन जगहों पर वह इसकी आपूर्ति करता था।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार का अवैध गतिविधि होती नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button