ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की हीट वेव चेतावनी

बिलासपुर। राज्य के कई जिलों में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर ने आगामी 48 घंटों के लिए हीट वेव (गर्मी की लहर) को लेकर चेतावनी जारी की है। 21 अप्रैल को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C से 6.4°C अधिक होता है, तो उसे हीट वेव कहा जाता है, जबकि 6.4°C से अधिक का अंतर गंभीर गर्मी की स्थिति बनाता है। यदि मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए, तो लू लगने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी यदि सामान्य से अधिक हो जाए, तो वह ‘गर्म रात’ या ‘बहुत गर्म रात’ की श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

सावधानी ही बचाव है
मौसम विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कुछ अहम सुझाव भी दिए हैं:

  • खूब पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें
  • लू लगने पर व्यक्ति को छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं
  • शरीर पर गीला कपड़ा रखें और सिर पर सामान्य पानी डालें

प्रशासन और जनता दोनों रहें सतर्क
राज्य सरकार व जिला प्रशासन को भी अलर्ट रहने की ज़रूरत है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास के लोगोंविशेषकर बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button