ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर NSUI का विरोध, दो दिन में सुधार की चेतावनी

दुर्ग |  दुर्ग विधानसभा के अंतर्गत स्थित सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आज NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। कॉलेज परिसर में पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन NSUI जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान कॉलेज NSUI अध्यक्ष अमान अशरफी, शाशवत पाण्डेय, कुणाल चंद्राकर, कैलाश देशमुख, जीतू यादव, प्रियांश लेखवानी, पंकज सिन्हा सहित कई NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

NSUI ने कॉलेज प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो छात्र हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। NSUI नेताओं ने कहा कि इस आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

NSUI का यह कदम छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर लगातार बढ़ते असंतोष का संकेत है। अब देखना यह होगा कि कॉलेज प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button