ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, राइफल से चाचा ससुर और साली को मारी गोली

कोरबा। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने अपने ससुराल में घुसकर चाचा ससुर और साली पर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठा गांव की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान बांगो बांध की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह ड्यूटी से सीधे ससुराल पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर और उनकी बेटी पर गोलियां बरसा दीं। घटना के दौरान घर में मौजूद अन्य लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए।

फायरिंग के बाद आरोपी जवान घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे राइफल समेत गिरफ्तार कर लिया।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की वजहों का खुलासा अभी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button