ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

रायपुर में चांदी की बड़ी जब्ती: 15 कार्टन में मिली 9 करोड़ की सिल्लियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 928 किलो चांदी की सिल्लियां जब्त की गई हैं, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9 करोड़ रुपए है। चांदी को फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर लाया गया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सोमवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान मालवाहक को रोककर उसकी भी चेकिंग की गई। जांच में पुलिस को वाहन में कई कार्टन मिले। जब पुलिस ने कार्टन खुलवाया, तो इसके अंदर चांदी की सिल्लियां मिलीं।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम सन्नी कुमार सिंह बताया। चांदी की सिल्लियों से जुड़े दस्तावेज मांगने पर वो उसे पेश नहीं कर सका। गाड़ी में 51 कार्टन थे। इसके बाद पुलिस ने चांदी की सिल्लियां जब्त कर लीं।

पुलिस जांच में जुटी है कि सन्नी करोड़ों की चांदी की सिल्लियों को कहां डिलीवर करने वाला था। पूछताछ के बाद ही मुख्य आरोपी का पता चल सकेगा। आशंका है कि ये सिल्लियां GST बचाने के लिए अवैध तरीके से मंगाए गए हैं। चांदी की सिल्लियां सराफा कारोबारी के होने की आशंका जताई जा रही है। सन्नी सिंह ने बताया कि चांदी की सिल्लियां जैसे ही दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी, उसे छोटा हाथी यानि मालवाहक वाहन में भरकर शहर में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button