ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
रायपुर

एम्स रायपुर में डेढ़ साल की वेटिंग पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की चिंता

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने एम्स रायपुर में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की लंबी वेटिंग को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील बताया है। उनका कहना है कि एक मरीज, जो हर्निया से पीड़ित था, को जब सितंबर 2024 में एम्स रायपुर में ऑपरेशन के लिए जाना पड़ा, तो उसे सर्जरी की डेट दिसंबर 2025 दी गई, जो कि अत्यधिक लंबी प्रतीत होती है।

डॉ. सोलंकी ने कहा कि रायपुर एम्स में इतने सारे ऑपरेशन थियेटर और सर्जन होने के बावजूद डेढ़ साल की वेटिंग होना समझ से परे है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने बड़े सेटअप और सर्जिकल टीम होने के बावजूद इस तरह की लंबी वेटिंग क्यों हो रही है। उनके अनुसार, यह शासकीय कार्यों और जवाबदेही के प्रति निष्क्रियता, लापरवाही और असंवेदनशीलता का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक ने एम्स रायपुर के प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के कारण छत्तीसगढ़ के मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उनका कहना था कि रायपुर एम्स को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन एम्स रायपुर के स्थानीय प्रबंधन की अनदेखी और देरी के कारण इन उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

उन्होंने बताया कि एम्स रायपुर का प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का बजट है और वहां सैकड़ों स्पेशलिस्ट मौजूद हैं, फिर भी वहां मरीजों को सर्जरी और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. सोलंकी ने एम्स रायपुर प्रशासन से आग्रह किया कि वह तुरंत गैर जरूरी वेटिंग को सुचारू करें, अन्यथा इस मामले को लेकर वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button