ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालों पर कसा शिकंजा

दुर्ग | स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा में निरीक्षण के दौरान चाय दुकानदार द्वारा नाली व सड़क पर गंदगी फ़ैलाने के कारण 500-500 जुर्माने की कार्रवाही की गई।

साथ ही वार्ड क्रमांक 7 लुचकी तालाब किनारे कचरा फैलाने पर उन पर भी जुर्माना की कार्रवाही की गई।

कार्रवाही के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सफाई दरोगा सुरेश भारती, परम सहित टीम मौजूद थे।शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान चला रहा है।

शुक्रवार को निगम अमले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने वाले 04 दुकानदारों का चालान काटकर जुर्माना लगाया।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

गंदगी फैलाने वाले पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान दुकानदारों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालने समझाइश डी गई।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि गंदगी फैलाने पर शहर में मार्केट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चालान की कार्रवाई शुरू की गई है।

विभाग को निर्देशित किया गया कि गंदगी फैलाने वालों के अलावा सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि सफाई को लेकर दुर्ग निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा मार्निंग विजिट के दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण कर सफाई  संबंध में निर्देश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button