ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष: 41 जिलों में जिम्मेदारी संभालेंगे ये नेता

रायपुर/दुर्ग/भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें कई पुराने चेहरों को दोबारा जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि कुछ जिलों में नए नेतृत्व को मौका दिया गया है। पार्टी का दावा है कि यह बदलाव आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को मज़बूती देने के उद्देश्य से किया गया है।

रायपुर में दो नई नियुक्तियाँ

रायपुर शहर जिला कांग्रेस की कमान पूर्व पार्षद कुमार मेनन को सौंपी गई है। वहीं रायपुर ग्रामीण में राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दुर्ग में फिर भरोसा पुराने चेहरों पर

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग ग्रामीण की कमान एक बार फिर राकेश ठाकुर को सौंपी गई है, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ता आधार को मजबूत करने की क्षमता को देखते हुए पुनः मौका मिला है।

भिलाई में भी यथास्थिति बरकरार

भिलाई जिला कांग्रेस में मुकेश चंद्राकर को फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चंद्राकर की संगठन में सक्रिय भूमिका और लगातार जनसंपर्क अभियानों को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम से संगठन को गति मिलने की उम्मीद

कांग्रेस का कहना है कि नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। जल्द ही सभी जिलों में विस्तारित कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button