ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
भिलाई

भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में फाई कर्मचारियों के लिए शैक्षणिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
सेवाएं विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भिलाई नगर निगम की महिला सफाई
कर्मचारियों के लिए ‘मिशन लक्ष्मीÓ के अंतर्गत एक व्यापक नि:शुल्क
शैक्षणिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात
कल्याण चिकित्सालय में 17 फरवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
आयोजित किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य भिलाई नगर निगम की महिला सफाई
कर्मचारियों को नि:शुल्क स्त्री रोग निदान, स्वास्थ्य परीक्षण और
शैक्षणिक जानकारी प्रदान करना था। शिविर में, पंडित जवाहर लाल नेहरू
चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के चिकित्सा परामर्शदाताओं द्वारा महिला
कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त में हीमोग्लोबिन, शुगर की मात्रा
की जांच और पेप स्मेअर की जांच की गई।

इस दौरान बीएसपी-सीएसआर के अधिकारीगण भी मौजूद थे। शिविर के दौरान एनीमिया, स्त्री रोग और कैंसर संबंधित विषयों पर शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए।

मिशन लक्ष्मी के अंतर्गत प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सक टीम ने महिला सफाईकर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और स्वास्थ्य व टीकाकरण संबंधितशंकाओं का समाधान किया। इस कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी के साथ
अन्य गतिविधियाँ भी शामिल की गईं। इस पूरे अभियान के दौरान एक क्विज का
आयोजन किया गया, जिसमें 20 विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम की 65 महिला सफाई कर्मचारियों का नामांकन
और परीक्षण किया गया, तथा 30 महिलाओं की पेप स्मेअर जांच की गई। साथ ही
उन्हें शीतल जल और स्वल्पाहार प्रदान किया गया।

् कार्यपालक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. एम. रविन्द्रनाथ
के मार्गदर्शन और महाप्रबंधक सीएसआर शिवराजन नायर के नेतृत्व में यह
कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभदीप कौर ने महिलाओं के सतत स्वास्थ्य
परीक्षण, कैंसर के लक्षण, जांच, बचाव टीकाकरण और सजगता के बारे में
बताया। बाल रोग विशेषज्ञ एम एंड एचएस डॉ. शुभस्मिता ने बच्चों के
स्वास्थ्य और टीकाकरण के विषय में जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की श्रीमती परोमिता दासगुप्ता ने खानपान में संतुलित आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी, तथा कार्यक्रम की संयोजक सुश्री लता मिश्रा ने मिशन लक्ष्मी की परिकल्पना और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम भिलाई जावेद
अली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. विनीता
द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.
कौशलेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं

डॉ. एस. मुखर्जी, डॉक्टर मनीषा कांगो, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर एस. कामडे,
उप प्रबंधक सीएसआर कमल वर्मा, सीएसआर बुधेलाल और भिलाई नगर निगम प्रशासन के विशेष सहयोग से मिशन लक्ष्मी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button