ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
राजनांदगांव

बमलेश्वरी मंदिर में भीड़ में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव। विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीड़ व गर्मी के कारण महिला का दम घुट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इधर घटना के बाद कलेक्टर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पद यात्रियों से अपील की है और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता है,श्रद्धालु एवं पदयात्रियों से अपील है कि वह व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अपने परियों का इंतजार करें,इसके साथ ही बुजुर्ग बच्चों माता एवं दिव्यांगजनों को दर्शन के लिए पहले जाने दिया जाए,जिससे व्यवस्था बनी रहे,सभी अपनी पारी आने का इंतजार करें और माता का दर्शन करें और व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें लाखों की संख्या में रोजाना भक्त माता के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए और अन्य मार्गो से पहुंच रहे हैं,भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button