ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

गंजपारा कब्रिस्तान के पास मेन पाइप लाइन लीक 10 दिसंबर को कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई बाधित

दुर्ग :  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा कब्रिस्तान के पास स्थित बड़ी पेयजल पाइप लाइन में गंभीर लिकेज पाए जाने के कारण पिछले कुछ समय से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। भारी रिसाव की वजह से फिल्टर प्लांट तक आवश्यक मात्रा में रॉ-वॉटर की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप जलप्रदाय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

निगम जलकार्य विभाग द्वारा प्राथमिक रूप से स्थल निरीक्षण करने के उपरांत यह पाया गया कि मुख्य पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत करना आवश्यक है। इसी क्रम में 10 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को प्रातःकालीन नियमित जलप्रदाय के बाद पाइप लाइन को बंद कर रिपेयर कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय आंशिक रूप से बाधित रहेगा।

निगम ने बताया कि मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। पाइप लाइन को खोलकर क्षतिग्रस्त भाग की कटिंग, ज्वाइंटिंग तथा कम्प्रेशन फिटिंग का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन को टेस्टिंग के लिए चालू किया जाएगा, जिसके उपरांत जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रभावित टंकियाँ एवं क्षेत्रः

1. शंकर नगर पानी टंकी

2. शक्ति नगर पानी टंकी

3. पद्मनाभपुर पानी टंकी

4. हनुमान नगर पानी टंकी

5. गिरधारी नगर पानी टंकी

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक उपयोग हेतु जल का भंडारण पूर्व में कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात 11 दिसंबर 2025 से जलप्रदाय सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button