ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर...
छत्तीसगढ़

50 लाख रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर पार्किंग स्थल में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन,

महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया शुभारंभ, निर्माण स्थल का किया निरीक्षण,

दुर्ग, 19 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 38 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग स्थल में 50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर तथा वार्ड पार्षद रामचंद सेन की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन उपरांत महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण होने से पार्किंग व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे आधारभूत विकास कार्य आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम, संभव जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button