ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़भिलाई

छावनी थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना छावनी अंतर्गत एक सड़क विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना 7 जनवरी 2026 की शाम की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी की शाम करीब 5:15 बजे सुनील राय (उम्र 47 वर्ष) अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से अपने बड़े पिताजी के बेटे, बड़े भाई विकरमा यादव (उम्र 66 वर्ष) के साथ जलेबी चौक की ओर से जवाहर मार्केट जा रहे थे। जैसे ही वे जिंदल इलेक्ट्रिकल दुकान के सामने पहुंचे, तभी साइड से आ रहे स्कूटी चालक सुकांत सोनकर उर्फ चिरागन (उम्र 19 वर्ष) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को साइड से दबा दिया।

इस पर सुनील राय ने मोटरसाइकिल को किनारे किया और स्कूटी चालक को देखकर वाहन चलाने की बात कही। इसी बात पर आरोपी ने स्कूटी खड़ी कर गाली-गलौच शुरू कर दी और पैर व मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान विकरमा यादव वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए, जबकि सुनील राय के चेहरे पर आंख के नीचे चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सुनील राय द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और विकरमा यादव को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी को तत्काल पकड़कर हिरासत में ले लिया। थाना छावनी में आरोपी के खिलाफ धारा 109, 103 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button