ब्रेकिंग
पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क...
भिलाई

उद्यानों को साफ-सुथरा बनाने के लिए चल रहा है, विशेष सफाई अभियान

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 150 से अधिक उद्यान है उन उद्यानों में साफ सफाई के लिए विशेष गैंग के द्वारा कार्ययोजना बनाकर

अभियान चलाया जा रहा है आज नेहरू नगर के गणेश उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया।

भिलाई शहर के सभी जोन क्षेत्र में उद्यानों का निर्माण किया गया है। जहां पर आस-पास के वरिष्ठ नागरिकगण,

बच्चे आदि खेलने, टहलने एवं व्यायाम करने आते रहते है। उद्यान साफ-सुथरा एवं हरा भरा रहने से पर्यावरण भी सुन्दर रहता है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का सख्त निर्देश है, कि सभी उद्यानों में कैलेंडर बनाकर के सफाई अभियान चलाया जाए।

नगर निगम भिलाई के उद्यान साफ सुथरे हो, हरे-भरे हो, उसमें बराबर पानी मिले, खाद मिले जिससे हरियाली बनी रहे।

इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि किसी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं, पेड़ पौधों को ना तोड़े, उसे साफ सुथरा रखें।

गार्डन को साफ सुथरा रखना सब की जिम्मेदारी है नगर निगम भिलाई के सीमित संसाधन है |

सभी उद्यानों में एक साथ सफाई नहीं की जा सकती है इसलिए सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे, हमारे उद्यान हरे भरे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button