ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयंती पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन : बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग : महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों का अभिनंदन किया

दुर्ग। आज गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती पर नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, बृजेन्द्र भारद्वाज,परमजीत सिंह भुई, शिशिरकांत कसार सहित सिख समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे।

नगर कीर्तन के प्रारंभ में नगाड़ों और नरसिंगा (तुरही) की धुन गूंज रही थी। सबसे आगे पाँच निहंग घुड़सवार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में पाइपर बैंड, गतका टीम और बाइकर टीम ने विशेष आकर्षण प्रदान किया। गतका टीम के बच्चों और वरिष्ठ सदस्यों ने पारंपरिक करतब दिखाए, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

नगर कीर्तन के मार्ग में पुरुष और महिला सेवादार सड़कों पर पानी डालकर और झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पाँच प्यारे भी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे, जिनका स्वागत स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा से किया। फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान पुरुषों और महिलाओं के कीर्तन जत्थों ने गुरुबानी का गायन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा साहिब में हुआ।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नगर कीर्तन ने शहर में श्रद्धा और एकता का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गुरबानी के संग ध्यान लगाया और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button