ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
धमतरी

गमछा ओढ़कर आया चोर, दुकान का ताला तोड़कर लूटा चांदी के जेवर और आर्टिफिशियल ज्वेलरी

धमतरी  | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गमछा वाला चोर आभूषण और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भरे दो झोले चुरा ले गया। राधे कृष्ण ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोर उसे भी ले गया। दुकान में लगा सीसीटीवी बंद था, लेकिन पड़ोस में लगे दूसरे कैमरे में चोर कैद हो गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिसाई पारा का है।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि, चोर पहले झाले में आभूषण ले जा रहा है। लेकिन वो गमछा भूल गया था। थोड़ी देर बाद उसे लेने वापस आया और गमछा ओढ़कर वापस चला गया। अब सीसीटीवी के आधार पर कोतवाली पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है।

स्थानीय लोगों से मिली चोरी की जानकारी

दरअसल, 9 नवंबर को आसपास के लोग सुबह मॉर्निंग वॉक निकले, तो दुकान का शटर आधा खुला दिखा। उन्होंने दुकान संचालक प्रवीण वर्मा को कॉल कर सूचना दी। संचालक मौके पर पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।

सीसीटीवी में झोला ले जाते दिखा युवक

ज्वेलरी शॉप के संचालक प्रवीण वर्मा ने बताया कि, लाखों रुपए के चांदी के जेवर और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी हुई है। पास के दुकान में सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक दो झोला ले जाते दिखाई दिया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई ने बताया कि, रिसाई पारा के राधेकृष्ण ज्वेलर्स के संचालक प्रवीण वर्मा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button