ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: तीन युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार

दुर्ग| सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार और चाकू बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मिलपारा दुर्ग पानी टंकी के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी रूपेश यादव (18 वर्ष 3 माह), निवासी मिलपारा डिपरा दुर्ग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया।

इसी प्रकार जीवन प्लाजा के पीछे मेरी पार के पास आरोपी अंकित दुबे (19 वर्ष), निवासी गंजपारा दुर्ग, को तलवार लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते पकड़ा गया।वहीं कचहरी के पीछे सीता राइस मिल के पास, मिहिर सोनी (19 वर्ष), निवासी शिप्रापारा दुर्ग, को चाकू लेकर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button