ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
छत्तीसगढ़रायपुर

आज का सीएम शेड्यूल: मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन, किसान सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद राजनांदगांव पहुंचकर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वे सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसानों से संवाद के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:50 बजे तक निर्धारित है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव से रवाना होकर 3:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को कृषि, संस्कृति और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button