ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

नक्सली IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपूंजे शहीद, TI गंभीर रूप से घायल

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नक्सलियों ने कोंटा थाना क्षेत्र के डोंडरा इलाके में IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इस कायराना हमले में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे शहीद हो गए, जबकि थाना प्रभारी (TI) समेत अन्य अधिकारी घायल हुए हैं।

एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली

हाल के दिनों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों द्वारा कई बड़े नक्सली नेताओं को ढेर किए जाने के बाद बौखलाए नक्सली अब इस तरह के कायराना हमलों का सहारा ले रहे हैं।

घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, कोंटा थाना क्षेत्र के डोंडरा गांव में नक्सलियों ने पहले से ही IED लगाकर रखा था। जैसे ही पुलिस बल उस क्षेत्र से गुजर रहा था, ब्लास्ट कर दिया गया। इस हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, कोंटा टीआई और एसडीओपी भी इस हमले में घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए तत्काल हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किए जाने की खबर है।

पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौके पर अतिरिक्त जवानों को रवाना किया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे सुकमा जिले में शोक की लहर है।

एक बहादुर अफसर की शहादत

एएसपी आकाश राव गिरपूंजे को बहादुर और ईमानदार अफसर के रूप में जाना जाता था। वे लंबे समय से नक्सल मोर्चे पर डटे हुए थे और कई सफल ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुके थे। उनकी शहादत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button