ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
देश

नागपुर के औद्योगिक इलाके में बड़ा हादसा, सोलर प्लांट में टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बुटीबोरी एमआईडीसी फेज-2 में स्थित अवाडा सोलर पावर प्लांट में पानी का एक बड़ा टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में काम पर लगे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि आठ से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

टैंक टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी और भारी मलबा चारों ओर फैल गया, जिससे प्लांट परिसर में भगदड़ मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के कर्मचारी दहशत में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टैंक के रखरखाव में लापरवाही हुई या फिर कोई तकनीकी खराबी इसकी वजह बनी। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button