ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

आमजनों में भयकारित करने वाले उपद्रवी आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर  सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक   सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत में उपद्रवी शरारती अपराधियों पर अंकुश  लगाकर  उन पर शीघ्र कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। दिनांक 22/03/2025 को थाना भिलाई भट्टी में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ |

कि सड़क 07 पार्क के सामने सेक्टर 4 भिलाई में आम सार्वजनिक स्थान पर लक्खा सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में पिस्टलनुमा गन रखकर आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर भयभीत कर रहा है और साथ ही अपने वाहन कार डस्टर की डिक्की में रखें लोहे की धारदार हथियार तलवार को लहराकर आम जनों में भयकारित करने का अपराध कर रहा है सूचना आवश्यक कार्यवाही करते हुए|

मौके पर गवाहों के साथ सड़क 07 पार्क के पास सेक्टर 04 जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी लक्खा सिंह को पकड़कर उसके हाथ में रखे हथियार लोहे की तलवार  जिसमें मयान लगा हुआ को जप्ती किया गया था साथ ही आरोपी के वाहन कार डस्टर क्रमांक CG 04 MA 8001 के डीक्की को खुलवा कर देखा गया |

कार की डिक्की में एक अन्य तलवार तथा पिस्टलनुमा लोहे का गन रखा हुआ बरामद हुआ बरामद किए गए अवैध हथियार के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु आरोपी को नोटिस दिया गया, आरोपी  द्वारा उक्त सम्बंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया ।

आरोपी से बरामद 02 नग लोहे की तलवार एवं 01 नग पिस्टलनुमा गन को गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही किया गया। आरोपी के उक्त कृत्य से आम जनों में काफी  आक्रोश व्यपात हो गया था।

आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 25,27 आयुध अधिनियम अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी लक्खा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  उक्त कार्यवाही थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, प्र.आर. पारस साहू, पुरषोत्तम साहू, आरक्षक हिरेश साहु, बालेंद्र द्विवेदी, की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी – लक्खा सिंह उर्फ लक्खा पिता स्वर्गीय करतार सिंह उम्र 53 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 12d सड़क 5 सेक्टर 4 भिलाई थाना भिलाई भट्टी जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button