ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

अटल आवासों में तड़के सुबह 5 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, 321 लोगों की हुई दस्तावेज जांच

जामुल । थाना जामुल क्षेत्र के घासीदास नगर और कुरूद स्थित अटल आवासों में सोमवार तड़के पुलिस ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में 321 लोगों के आधार कार्ड, परिचय पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 31 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके फिंगरप्रिंट लिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के नेतृत्व में, पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश नायक और उप पुलिस अधीक्षक ममता अली के मार्गदर्शन में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी जामुल राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई-3 अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, थाना जामुल और रक्षित केंद्र की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस ने बताया कि अटल आवासों में अधिकतर लोग रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं और कई अन्य जिलों व राज्यों से आकर यहां बसे हैं। सभी संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट नाफिस कार्यालय से सत्यापित कराए जा रहे हैं, साथ ही उनके मूल निवास का सत्यापन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button