ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का तड़के बड़ा सर्च ऑपरेशन: 50 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 34 पौवा अवैध शराब जब्त; 7 वारंट तामील

भिलाई/दुर्ग जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने रविवार तड़के थाना खुर्सीपार और जामुल क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में 50 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में तलाशी, सत्यापन और वारंटियों की धरपकड़ की।

अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र की देवार बस्ती में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 34 पौवा अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान 2 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं, एक गिरफ्तारी वारंटी की मृत्यु हो जाने पर नियमानुसार उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र के नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास में रहने वाले लोगों का व्यापक सत्यापन किया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल ने किया। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी खुर्सीपार, जामुल, नेवई, भिलाई भट्टी, एसीसीयू, यातायात शाखा और रक्षित केंद्र सहित विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, अवैध शराब के कारोबार, वारंटियों या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button