ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़

दुर्ग में रक्तदान जागरूकता को जन-आंदोलन बनाने की पहल: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संगठनों से किया अधिक से अधिक रक्तदान का आह्वान

दुर्ग इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला दुर्ग द्वारा संचालित ब्लड बैंक के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक संस्थाओं, कर्मचारी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सामाजिक, शैक्षणिक और कर्मचारी संगठनों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, दुर्ग जिला अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला चिकित्सालय दुर्ग के नोडल ऑफिसर डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र साहू, शिक्षक फेडरेशन दुर्ग के जिलाध्यक्ष चंचल द्विवेदी सहित विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संगठनों से अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करें, लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करें और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक का उद्देश्य जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप देना और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय अभियान से जोड़ना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button