दुर्ग मां चंडिका मंदिर में 27 जुलाई को होगा जुड़वास तिहार, शोभायात्रा और जस गायन का होगा आयोजन

“मां चंडिका मंदिर प्रांगण से सुरेश गुप्ता की खास रिपोर्ट:-
दुर्ग। शहर के प्रसिद्ध मां चंडिका मंदिर, चंडी चौक दुर्ग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जुड़वास तिहार का भव्य आयोजन 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और समस्त चंडिका माता भक्तगणों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ शामिल होंगे। वहीं शाम 7 बजे से जस गायन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच माता चंडिका की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
समस्त चंडिका माता भक्तगणों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।













