ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म मोही डारे 2 का ग्रांड मीट अप एवं सम्मान समारोह संपन्न

रायपुर। आगामी 22 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मोही डारे 2 का ग्रांड मीट अप एवं सम्मान समारोह गुरुवार, 14 अगस्त को रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों ने शिरकत की।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में करण खान, शालिनी विश्वकर्मा, क्रांति दीक्षित, संजय महानंद, योगेश अग्रवाल, धमेन्द्र चौबे, जीत शर्मा, भूमि साहू, अकांक्षा बंजारे और श्रुति पाण्डेय मंच पर उपस्थित रहे। इस फिल्म का निर्देशन अनुपम वर्मा ने किया है।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें योगेश अग्रवाल और निर्देशक अनुपम वर्मा के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकास यादव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जैन, संतोष जैन, मोहन सुंदरानी, योगेश अग्रवाल और मनोज वर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फिल्म मोही डारे 2 की सफलता की कामना की और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहाँ पूरी टीम ने फिल्म की सफलता को लेकर विश्वास जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button